मधुपुर में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह, बच्चों व महिलाओं को दी गई पोषण की जानकारी।

 मधुपुर में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह, बच्चों व महिलाओं को दी गई पोषण की जानकारी। 



(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)



सोनभद्र। मधुपुर में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, बच्चों के प्रारंभिक विकास और आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका पर जानकारी दी गई। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया।



कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। अधिकारियों ने पोषण संबंधी गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी रावर्ट्सगंज अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया गया तथा रेसिपी प्रतियोगिता के अन्तर्गत कई तरह के व्यंजन तैयार किया गया तथा खाद्य पदार्थों का स्टाल के जरिए प्रदर्शन व जागरूक किया गया। जिसमें प्रमिला मधुपुर प्रथम स्थान प्राप्त कीं वहीं दूसरी स्थान पर रीना गुप्ता मधुपुर व तीसरे स्थान पर सुशिला देवी लोहरा रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई। इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम व लघु नाटिका भी प्रस्तुत किया गया।



 कार्यक्रम के दौरान मधुपुर ग्राम प्रधान निशा पटेल जी के द्वारा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों को वजन मशीन (बेबी व वयस्क) का वितरण किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी रावर्ट्सगंज अनुराग त्रिपाठी, आंगनबाड़ी मुख्य सेविका सावित्री देवी सहित सेक्टर मधुपुर व सुकृत की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आंगनबाड़ी सहायिका उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ